
जहां शुरू हुई मोहब्बत, वहीं का लोगो मेहंदी में सजाया, दुल्हन ने Amazon को दिया खास ट्रिब्यूट
AajTak
एक कपल, जो अमेज़न इंडिया में काम करते हुए मिले थे, उन्होंने अपनी शादी के जश्न में कंपनी के लोगो को शामिल किया और उसे दुल्हन की मेहंदी में जगह दी.
प्यार कहीं भी हो सकता है-ऑफिस, फ्लाइट, कॉलेज और कई बार मेट्रो तक में भी. दुनिया में कई ऐसी कहानियां सामने आई हैं. लेकिन उस प्यार की जगह को भी सेलिब्रेट किया जा सकता है और उसे यादगार भी बनाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी है और उसमें अमेजन का लोगो बना है. अब इसके पीछे एक कहानी है, जो वायरल है.
क्या किसी ब्रांड का लोगो किसी दुल्हन के मेहंदी के डिजाइन में लगता है? लेकिन प्रियंशी श्रीमल ने कुछ ऐसा ही किया. प्रियंशी श्रीमल के लिए अमेजन का 'स्माइल' केवल एक ब्रांड नहीं था, बल्कि यह रजत वर्मा के साथ उनकी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक था.
दोनों की मुलाकात सहकर्मी के रूप में हुई थी और समय के साथ उनका पेशेवर रिश्ता एक निजी संबंध में बदल गया. जब उन्होंने शादी करने का फैसला किया, तो उन्होंने उस जगह को सम्मान देने का निर्णय लिया, जहां से उनके साथ की कहानी शुरू हुई थी.
एक भावुक जेस्चर में दुल्हन प्रियंशी ने अपनी ब्राइडल मेहंदी में अमेजन के आइकॉनिक लोगो को शामिल किया. उनकी बांह पर मेहंदी से बारीकी से उकेरा गया यह सिम्बल उस वर्क प्लेस के लिए था, जहां से उन्हें जिंदगी के लिए हमसफर मिला. इंस्टाग्राम अकाउंट Inside Amazon ने यह वीडियो शेयर किया. वीडियो में यह डिटेल कैद हुई, जिसमें अमेजन का लोगो हर बारीकी के साथ दिख रहा है.
देखें वायरल वीडियो
इस पोस्ट ने जल्दी ही दर्शकों का ध्यान खींचा, जिन्हें यह जेस्चर विचारशील और अनोखा लगा. कई कमेंट्स में से एक कमेंट दूल्हे का भी था. रजत ने लिखा कि मैं हमेशा अमेजन का शुक्रगुजार रहूंगा, जिसने मेरे साथी को मुझसे मिलवाया.प्रियंशी ने भी Inside Amazon पेज को उनके इस खास पल को फीचर करने के लिए गर्मजोशी से धन्यवाद दिया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









