
जस्टिन ट्रूडो की चालबाजी के गए दिन... भारत पर क्या सोचते हैं कनाडा के नए PM मार्क कार्नी
AajTak
कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने अपने बयान से स्पष्ट कर दिया है कि वे भारत के साथ व्यापारिक और सौहार्द्रपूर्ण रिश्तों के समर्थक हैं. उन्होंने एक तरह से ट्रूडो को मैसेज देते हुए कहा है कि अगर वे प्रधानमंत्री होते तो भारत के साथ व्यापारिक अवसर बनाने के मौके का इस्तेमाल करने से नहीं चूकते.
कनाडा के केंद्रीय बैंक के गवर्नर रह चुके और प्रधानमंत्री पद संभालने जा रहे मार्क कार्नी ने अपने पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो के विपरित भारत से संबंधों का सुधारने की बात कही है. हाल ही में उन्होंने कहा था कि उन्हें अगर मौका मिला तो वे भारत-कनाडा के संबंधों को सुधारेंगे और इसे पटरी पर लाएंगे.
कार्नी ने पिछले मंगलवार को कैलगरी में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने से पहले कहा, "कनाडा समान विचारधारा वाले देशों के साथ अपने व्यापार संबंधों में विविधता लाना चाहता है."
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड वॉर का दबाव झेल रहे मार्क कार्नी ने कहा कि, "भारत के साथ संबंधों को फिर से बनाने के अवसर हैं. व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक साझे मूल्यों की भावना होनी चाहिए. अगर मैं प्रधानमंत्री होता, तो मैं इस मौके का इस्तेमाल करने से नहीं चूकता."
बता दें कि भारत-कनाडा संबंधों में पिछले डेढ़-दो सालों से अविश्वसनीय तल्खी देखने को मिली है. मौजूदा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि भारतीय एजेंटों और ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के “विश्वसनीय आरोप” हैं. गौरतलब है कि हरदीप सिंह निज्जर भारत का भगोड़ा आतंकी था और भारत सरकार ने उसपर इनाम घोषित कर रखा था.
BREAKING: "If I become PM, will rebuild ties with India", says Canada's likely new Prime Minister Mark Carney pic.twitter.com/zwWwHhHFRB
ट्रूडो के आरोपों को भारत ने सिरे खारिज किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ ओटावा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के समर्थन में "हमें कोई सबूत नहीं दिया है". ट्रूडो के आरोप के बाद दोनों देशों के बीच काफी तल्खी देखी गई. हालात यहां तक बिगड़े कि भारत और कनाडा दोनों ही देशों ने अपने राजनयिक और अधिकारी वापस बुला लिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









