
जल संकट पर दिल्ली एलजी ने जलमंत्री आतिशी से की मुलाकात, AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
बैठक के बाद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करके सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी मुनक नहर में छोड़ा जाए.
दिल्ली में जलसंकट के मामले को लेकर सोमवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जल मंत्री आतिशी से मुलाकात की. उनके साथ शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे. उपराज्यपाल और मंत्रियों के संज्ञान में लाया गया कि ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी) के अधिकारियों की एक टीम ने जीएनसीटीडी और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार शाम को दिल्ली में मुनक नहर के हेड पर पानी की आपूर्ति का निरीक्षण किया. टीम ने पाया कि हरियाणा से पानी की आपूर्ति पर्याप्त है.
निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, यह बताया गया कि हरियाणा ने 09.06.2024 को हरियाणा के मुनक में 2289 क्यूसेक पानी छोड़ा था और मुनक से काकोरी में विशेष रूप से दिल्ली को आपूर्ति के लिए छोड़े गए पानी की मात्रा 1050 क्यूसेक पानी के कोटे के मुकाबले 1161.084 क्यूसेक थी. हालांकि, दिल्ली के बवाना में मुनक नहर से प्राप्त पानी 960.78 क्यूसेक था, जो उस तारीख को 200 क्यूसेक यानी 18% की हानि के बराबर था. स्वीकृत मानदंडों के अनुसार ये हानि 5% से कम होनी चाहिए.
बैठक के बाद दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करके सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी मुनक नहर में छोड़ा जाए. आतिशी और उनके कैबिनेट सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी को लेकर सक्सेना से मुलाकात की. दिल्ली सरकार ने पिछले एक पखवाड़े में बार-बार हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है.
आतिशी ने कहा, "वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर कम हो गया है और मुनक नहर से कम पानी आ रहा है. हमने उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह मुनक नहर में अधिक पानी छोड़ने के बारे में हरियाणा सरकार से बात करें. दिल्ली के सात ट्रीटमेंट प्लांट पानी के लिए मुनक नहर पर निर्भर हैं. उपराज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बात करेंगे."
सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं बैठक के बाद AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी दफ्तर ने मीटिंग से पहले उनके फोन लेने की कोशिश की. वह पानी की समस्या को लेकर 11 बजे मीटिंग में LG सचिवालय पहुंचे थे. सौरभ भारद्वाज ने LG को मीटिंग की रिकॉर्डिंग पब्लिक करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अगर LG के साथ मीटिंग का वीडियो सामने आया तो तहलका मच जाएगा. LG साहब ने गलत और झूठे ढंग से प्रेस रिलीज दी है. इसमें तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया. मैं और आतिशी जब मीटिंग में पहुंचे तो मीटिंग रिकॉर्ड के लिए 3 कैमरे लगाए. उस मीटिंग की रिकॉर्डिंग को LG पब्लिक करें.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








