
जर्मनी में हमला, सऊदी के डॉक्टर ने क्रिसमस मार्केट में भीड़ पर चढ़ा दी कार, 2 की मौत, 70 जख्मी
AajTak
जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में एक कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय सऊदी अरब के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो कार चला रहे थे. इस बीच सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की है.
जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में एक कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय सऊदी अरब के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो कार चला रहे थे. इस बीच सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की है. पहले खबरें आईं थीं कि इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की कि अब तक सिर्फ दो मौतों की ही पुख्ता जानकारी है. सैक्सनी-एन्हाल्ट राज्य के प्रमुख रेनर हासेलॉफ ने घटना के बारे में कहा कि डॉक्टरी पेशे में यह शख्स जर्मनी में दो दशकों से स्थायी निवासी के रूप में रह रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि यह अकेला अपराधी था, और शहर को अब कोई और खतरा नहीं है.
यह भी पढ़ें: कोर्ट परिसर में मर्डर से सनसनी, चार हमलावरों ने हत्या के आरोपी को घेरकर किया उसका कत्ल
कार से नहीं मिला कोई विस्फोटक पुलिस ने वाहन में विस्फोटक होने की आशंका जताई थी, लेकिन जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला है. इस भयावह घटना के समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मार्केट में पहुंचकर हालात को काबू किया और शख्स को पकड़ा है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. वह पेशे से डॉक्टर है और सऊदी अरब का रहने वाला बताया गया है. वह कार में अकेली था.
चश्मदीदों ने बताया कि कार सीधा बाजार में भीड़ की ओर बढ़ी, जो कि टाउन हॉल के दिशा में थी. जर्मन चान्सलर ओलाफ शोल्ज ने घटना पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा, "मागडेबर्ग से आ रही खबरें कुछ भयानक होने का संकेत देती हैं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं."
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल की कक्षा 8 में खूनी वारदात, छात्र ने अपने क्लासमेट पर किया चाकू से हमला
सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






