
'जरा-सा दबाव पड़ता है, तो ये लोग सरेंडर कर देते हैं', भोपाल में राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला
AajTak
राहुल गांधी ने कहा कि BJP और RSS वालों को मैं अच्छी तरह जान गया हूं. इन्हें थोड़ा सा धक्का मारो, तो डरकर भाग जाते हैं. उधर से ट्रंप ने फोन किया और इशारा किया कि 'मोदी जी, आप क्या कर रहे हैं?' नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इशारे पर 'हुजूर' कहकर उनका पालन किया.
'संगठन सृजन अभियान' के लिए भोपाल आए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और ऑपरेशन सिन्दूर के बाद हुए सीजफायर में पीएम मोदी पर सरेंडर करने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा, "आपको वह समय याद होगा जब कोई फोन नहीं आया था, बल्कि 7th फ्लीट आई थी, लेकिन इंदिरा जी ने कहा था, 'मुझे जो करना है, मैं करूंगी.' यही फर्क है. इनका चरित्र ऐसा है. आजादी के समय से इनकी सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत रही है. जरा-सा दबाव पड़ता है, तो ये लोग 'सरेंडर' कर देते हैं. कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती. गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जैसे लोग सरेंडर करने वाले नहीं, बल्कि सुपरपावर से लड़ने वाले लोग थे."
आगे राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी और आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह जान गया हूं. इन्हें थोड़ा सा धक्का मारो, तो डरकर भाग जाते हैं. उधर से ट्रंप ने फोन किया और इशारा किया कि 'मोदी जी, आप क्या कर रहे हैं?' नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इशारे पर 'हुजूर' कहकर उनका पालन किया."

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








