
जयपुर: CM गहलोत के काफिले में कार घुसाने की कोशिश, बोनट पर कॉन्स्टेबल को घसीटा
AajTak
Rajasthan News in Hindi: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से लौट रहा था. सीएम के लिए रूट लगा था. इससे नाराज एक कार चालक ने उनके रूट में अपनी कार घुसाने की कोशिश की. पुलिस कॉन्सटेबल ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी बोनट पर घसीट लिया.
राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) के एयरपोर्ट थाना इलाके में एक कार चालक ने वीआईपी मूवमेंट (VIP Movement) के दौरान रूट लाइनिंग (Root Lining) को तोड़ते हुए सीएम अशोक गहलोत के काफिले में अपनी कार को घुसाने की कोशिश की. प्रियंका गांधी को एयरपोर्ट पर छोड़कर जब सीएम अशोक गहलोत लौट रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई.
इस दौरान कार चालक को रोकने के लिए जयपुर पुलिस का ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सामने आया, लेकिन वह नहीं माना और कांस्टेबल को अपनी कार की बोनट पर 600 मीटर तक घसीटाता चला गया. इस घटना में कॉन्स्टेबल को काफी चोटें आई हैं. जैसे-तैसे पुलिस अधिकारी कार ड्राइवर से गाड़ी रुकवाने में कामयाब हुए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह घटना मंगलवार की है. जब जयपुर पुलिस ने जेएलएन मार्ग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला निकलवाने के लिए ट्रैफिक को रोका था. ट्रैफिक रुकने से नाराज कार चालक अचानक मालवीय नगर पुलिया के नजदीक जयपुरिया रोड की तरफ बढ़ने लगा.
कार को सीएम के काफिले की ओर बढ़ता देख ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की. हालांकि, कार चालक नहीं माना और उसने जेएलएन मार्ग से जयपुरिया अस्पताल रोड की तरफ बढ़ते हुए कॉन्स्टेबल को कार की बोनट पर घसीटने की कशिश की.
थानाधिकारी के अनुसार, पुलिस की जीप ने कार का पीछा कर उसे करीब 600 मीटर के बाद रोका. घटना में कॉन्स्टेबल चोटिल हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयुपर पहुंची थीं. मंगलवार को प्रियंका गांधी को एयरपोर्ट पर छोड़कर जब सीएम अशोक गहलोत लौट रहे थे, उसी दौरान यह घटना हुई.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








