
जयपुर में RSS के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकू से हमला, 8 स्वयंसेवक जख्मी, कुछ संदिग्ध हिरासत में
AajTak
जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. घटना गुरुवार देर रात की है जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा हुआ था और इसी दौरान चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया.
जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. घटना गुरुवार देर रात की है जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा हुआ था. इसी दौरान चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. हमले में 7 से 8 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं.
घायलों का जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने कहा, "घटना में सात से आठ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है."
आरोपियों ने की गाली-गलौज: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर
मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की है. राजस्थान में कानून का राज होगा. आरोपी के खिलाफ सख्त Action लिया जाएगा.
कर्नल राठौर ने आज तक से बात करते हुए बताया, 'खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हो रहा था. इस दौरान 2-3 लोग वहां आए उन्होंने पहले खीर की बड़ी डेगची पर लात मारी फिर गाली-गलौच करने लगे. लोगों ने उन्हें समझाया. इस दौरान उन्होंने 7-8 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. अभी स्थिति ये है कि उनको लोगों ने वहीं पकड़ लिया और वो फिलहाल पुलिस की कस्टडी में हैं. उनसे पूछताछ चल रही है.घायलों का इलाज चल रहा है और हालात खतरे से बाहर है. हालात नियंत्रण में हैं. '
अचानक हुआ हमला

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










