
जयपुर: प्राइवेट पार्ट में 6 करोड़ की हेरोइन छिपाकर लाई लेडी स्मगलर, हर कोई हैरान
AajTak
पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि जयपुर एयरपोर्ट पर उतने वाली एक महिला ने प्राइवेट पार्ट में हेरोइन छिपाकर रखी है. इसके बाद महिला की स्कैनिंग की गई और हेरोइन बरामद हो गई.
राजस्थान में स्मगलिंग का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है. राजधानी जयपुर में स्मगलिंग के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ी गई महिला के पास से 6 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है. आश्चर्य करने वाली बात यह है कि महिला इन कैप्सूल्स को प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई थी. जब्त की गई 862 ग्राम हेरोइन की कीम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 6 करोड़ रुपये है. हेरोइन के इन कैप्सूल्स को निकालने में डॉक्टरों को 12 दिन का समय लगा. महिला युगांडा की रहने वाली है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










