
जयपुर केस: कहानी में ट्विस्ट है... किडनैपर ही निकला बच्चे का पिता! प्यार में भिखारी बन गया था हेड कॉन्स्टेबल
AajTak
बच्चा किडनैपर से लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा. इस नजारे को देखकर किडनैपर से लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की भी आंखों से आंसू छलक पड़े और हर किसी के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर बच्चे का इस किडनैपर के साथ ऐसा क्या रिश्ता है जो यह मां के बजाय अपहरणकर्ता के साथ इतना भावुक हो रहा है.
जयपुर में एक साल पहले हुए एक बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने किडनैपर को अरेस्ट कर लिया और 14 महीने बाद बच्चे को उसकी मां को सौंपा है. लेकिन जब पुलिस आरोपी तनुज चाहर को गिरफ्तार कर आगरा से जयपुर लेकर पहुंची तब थाने के अंदर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. मासूम बच्चा पृथ्वी मां के बजाय किडनैपर के पास जाने की जिद करने लगा.
यही नहीं बच्चा किडनैपर से लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा. इस दृश्य को देखकर किडनैपर से लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की भी आंखों से आंसू छलक पड़े और हर किसी के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर बच्चे का इस किडनैपर के साथ ऐसा क्या रिश्ता है जो यह मां के बजाय अपहरणकर्ता के साथ इतना भावुक हो रहा है.
प्रेम संबंध से जुड़ा है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है. पुलिस का दावा है कि इस कहानी में जिसे किडनैपर बताया जा रहा है वही बच्चे का पिता भी है. किडनैपर का नाम तनुज चाहर है जो यूपी पुलिस का निलंबित हेड कॉन्स्टेबल और फिलहाल जयपुर पुलिस की नजर में बच्चे के अपहरण का आरोपी है. लेकिन ये कथित किडनैपर दावा कर रहा है कि वो ही उस बच्चे का पिता है और उसे बच्चा दिलवाया जाए.
उसका कहना है कि पुलिस चाहे उसका DNA टेस्ट करवा ले लेकिन यह बच्चा उसी का है. पुलिस सूत्रों की मानें तो बच्चे की मां किडनैपर तनुज की बुआ की लड़की है, जिसको वो कई साल से प्यार करता है. लेकिन जब उसके प्यार की भनक लड़की के परिवार को लगी तो गांव में खाप पंचायत बैठी. इसके बाद इज्जत के मारे परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से लड़की की शादी जयपुर में कर दी.
प्रेमिका के पति से बनाया व्यवहार

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









