जम्मू के NC नेता हत्याकांड में फेसबुक पर सामने आया संदिग्ध का कबूलनामा, 27 प्वाइंट में सारी घटना का जिक्र
ABP News
संदिग्ध हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर 5 पेज किए गए अपलोड. लेटर में हरमीत द्वारा सुसाइड करने की बात भी लिखी है. पुलिस इस 5 पेज वाले कबूलनामे की प्रामाणिकता की भी जांच कर रही है.
नई दिल्ली: जम्मू के एनसी नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की दिल्ली के मोती नगर इलाके में हुई हत्या मामले में पुलिस के सामने हरमीत सिंह नामक संदिग्ध का फेसबुक प्रोफाइल आया है. इसमें 27 प्वाइंट का कबूलनामा अपलोड किया गया है. सुसाइड करने की बात भी लिखी है. जम्मू निवासी हरमीत सिंह ने दावा किया है कि हत्या उसने की है, हरप्रीत ने नहीं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ये वेरीफाई कर रही है कि हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया गया 5 पेज का लेटर सच में हरमीत सिंह का कबूलनामा और सुसाइड नोट है या फिर पुलिस जांच को भटकाने का कोई नया पैंतरा. हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर ये 5 पेज शनिवार सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक अपलोड किए गए. हरमीत सिंह के प्रोफाइल पर बहुत कम पोस्ट हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












