
जम्मू-कश्मीर: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का दावा, फिर किया गया नजरबंद, बाहर CRPF तैनात
AajTak
महबूबा मुफ्ती ने दावा किया गया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट यानी नजरबंद किया गया है. उन्होंने ट्विटर पर गुप्कर इलाके में अपने आवास के बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की 'कठोर नीतियों' के कारण कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हुई हैं.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. मुफ्ती ने ट्वीट कर बताया कि वो कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट के परिवार से मिलने जा रही थीं, उसी समय रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नजरबंद कर दिया.
महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर गुप्कर इलाके में अपने आवास बंद दरवाजों और बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की 'कठोर नीतियों' के कारण कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हुई हैं.
मुफ्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, "भारत सरकार कश्मीरी पंडितों के हालात छिपाना चाहती है क्योंकि उसकी कठोर नीतियों की वजह से उनकी टारगेट किलिंग हुई है, जिन्होंने पलायन का विकल्प नहीं चुना है. इस तरह सरकार हमें सबके सामने कश्मीरी पंडितों का दुश्मन प्रोजेक्ट कर रही है. इसी वजह से मुझे नजरबंद कर लिया गया है." मुफ्ती ने कहा कि छोटेपोरा में सुनील भट के परिवार से मिलने से प्रशासन ने हमें रोक दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन दावा करता है कि हमें बंद करना अपनी सुरक्षा के लिए है, जबकि वे खुद घाटी के हर नुक्कड़ पर जाते हैं.
मीरवाइज को नहीं किया नजरबंद: LG

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









