
जम्मू-कश्मीर: LOC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग कर भगाया
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने केजी सेक्टर के बलोनी इलाके के पास बीती रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर ड्रोन को देखा और उस पर फायरिंग कर दी. हालांकि ड्रोन को गोली नहीं लगी, लेकिन यह वापस पाकिस्तान क्षेत्र में लौट गया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई. जिसके बाद सेना के जवानों ने कई राउंड फायरिंग की. आधिकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है.
अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने पुंछ के केजी सेक्टर के बलोनी इलाके के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर ड्रोन को देखा. सीमा पार से आए ड्रोन को देखते ही सेना के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी. हालांकि ड्रोन को गोली नहीं लगी, लेकिन यह वापस पाकिस्तान क्षेत्र में लौट गया. पुंछ जिले के मेंढर में केजी सेक्टर में अचानक ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए. इसके बाद सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की.
इससे पहले मई महीने में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में ड्रोन देखा था, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू की. आठ राउंड की फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान एरिया में चला गया. हालांकि इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था, लेकिन उन्हें कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी. इससे पहले कई बार इस इलाके में पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन देखे गए. हालांकि बीएसएफ के जवान उन पर जैसे ही फायरिंग करते, वो वापस लौट जाते. जम्मू में संदिग्ध ड्रोन दिखने की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को और चौकन्ना कर दिया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










