
जम्मू-कश्मीर से हाई सिक्योरिटी में प्रयागराज लाए गए 44 आतंकवादी, नैनी जेल में किया शिफ्ट
AajTak
जम्मू कश्मीर से 44 आतंकियों को प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. आतंकियों के साथ जम्मू कश्मीर की पुलिस भी साथ आई थी.
प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में जम्मू और कश्मीर के 44 आतंकवादियों को शिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक इन सभी दहशतगर्दों को वायुसेना के स्पेशल जहाज से प्रगायराज लाया गया. इसके बाद सभी आतंकियों को कड़ी निगरानी में जेल पहुंचाया गया है. इस दौरान आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस का दस्ता भी साथ आया है.
जानकारी के मुताबिक इन सभी आतंकियों को विमान के जरिए प्रयागराज के बमरौली सिविल एयरपोर्ट लाया गया. इसके बाद सभी कैदियों को प्रिजन वैन से नैनी सेंट्रल जेल में पहुंचाया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे.
जम्मू कश्मीर से लाए गए सभी आतंकवादियों को जेल के हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखा जाएगा. इन आतंकवादियों पर हर वक्त निगरानी रखी जाएगी. सभी कैदी सीसीटीवी की जद में रहेंगे. साथ ही हर वक्त पुलिस का पहरा रहेगा. जब आतंकियों को लाया जा रहा था तो रास्ते में भारी पुलिसबल तैनात किया गया था. आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकवादी किसी संगठन से जुड़े हो सकते हैं.
बता दें कि इन दिनों घाटी में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. बडगाम जिले की चडूरा तहसील में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत राहुल भट्ट की आतंकियों ने गुरुवार को दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








