
जम्मू-कश्मीर से बिहार पहुंची NIA की टीम, DSP बोले- सीवान से आतंकी कनेक्शन की है आशंका
AajTak
जम्मू कश्मीर से एनआईए (National Investigation Agency) की टीम बिहार के सीवान पहुंची है. टीम यहां गुप्त तरीके से छानबीन कर रही है. एनआईए के डीएसपी ने कहा कि सीवान से आतंकी कनेक्शन होने की आशंका है.
बिहार के सीवान जिले में दो दिनों से जम्मू-कश्मीर से आई NIA की टीम कई थाना क्षेत्रों के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर कुछ खंगाल रही है. जब से फुलवारी शरीफ से आतंकी कनेक्शन की बात सामने आई है, तब से पूरे बिहार को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कई जिलों में NIA की टीम जानकारी खंगाल रही है. NIA की टीम शनिवार दोपहर सीवान के मुफस्सिल थाने पहुंची और वहां गुप्त तरीके से बड़हरिया थाना इलाके के ज्ञानी मोड़ की रहने वाली एक महिला से घंटों तक पूछताछ की.
NIA के DSP व इंस्पेक्टर पहुंचे हैं सीवान
बता दें कि जम्मू कश्मीर से आए NIA के डीएसपी आरके पांडेय के नेतृत्व में जिले में आतंकियों से कनेक्शन को लेकर छानबीन चल रही है. आज से 4-5 माह पूर्व कश्मीर में एक युवक को बारूद व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस युवक ने सीवान के महाराजगंज के एक युवक का नाम बताया था. कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के उस युवक का आतंकी संगठन से तार जुड़ा था. वहीं कई अलग-अलग नंबरों से यहां कुछ लोगों से बात भी हुई थी.
कौन थी महिला, जिससे NIA ने घंटों तक की पूछताछ
टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी और इंस्पेक्टर ने मुफस्सिल थाने में एक महिला से घंटों पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिला को एक पार्सल में कुछ कागजात दिखाए गए और उक्त कागजातों के बारे में उससे पूछताछ की गई. इसके बाद महिला को टीम ने छोड़ दिया. पूछताछ के दौरान टीम के पास कोई कागजात थे. इन्हीं कागजातों के आधार पर जांच हो रही थी. डीएसपी ने इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार किया.
जिस महिला से एनआइए ने पूछताछ की, वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ की रहने वाली है. उसका पति एक अपराधी था. इसी को लेकर एनआइए टीम जांच कर रही है. महाराजगंज क्षेत्र के एक युवक की तीन माह पूर्व एनआइए द्वारा गिरफ्तारी की गई थी. जांच में पता चला था कि उक्त युवक के मोबाइल से कश्मीर में कई बार बातचीत हुई थी. उसने कई अन्य नंबरों पर भी बात की थी, जिसमें कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए थे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










