
जम्मू कश्मीर: शोपियां में गैर-कश्मीरी युवक की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरी शख्स को निशाना बनाया है. आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मौके पर सुरक्षाबल पहुंच गए हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरी शख्स को निशाना बनाया है. आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मौके पर सुरक्षाबल पहुंच गए हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. वहीं पीड़ित के शव को अस्पताल भेजा गया है.
बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर में संगठित आतंकवाद कम होने के बाद टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. पिछले साल भी आतंकियों ने अलग अलग इलाकों में हिंदुओं और गैर कश्मीरियों की चुन चुन कर हत्या की थी. अनंतनाग, पुलवामा और पुंछ में टारगेट किलिंग की कई घटनाएं सामने आई थीं.
टारगेट किलिंग
इसी साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए हब्बा कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों को AK राइफल से गोली मार दी थी. अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल और रोहित की इस हमले में मौत हो गई थी. इससे पहले फरवरी 2023 की सुबह आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी. वहीं मई 2023 में आतंकियों ने अनंतनाग के रहने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
यह भी पढ़ें: ढांगरी आतंकवादी हमला मामले में नाबालिग गिरफ्तार, आतंकवादियों को शरण देने का आरोप

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










