
जम्मू कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद और ग्रेनेड भी बरामद
AajTak
जम्मू-कशमीर में सेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ चलाये गये जॉइंट ऑपरेश में सेना ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से गोला-बारूद और ग्रेनेड भी बरामद हुये हैं.
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी ढांचे को एक बड़ा झटका दिया है. खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुंछ सेक्टर में एक संयुक्त अभियान चलाया गया. 18 अक्टूबर को चलाए गए इस अभियान में दो आतंकी अब्दुल अजीज और मनवर हुसैन पकड़े गए. सुरक्षा बलों ने संदिग्धों के पास से हथियार, गोला-बारूद और ग्रेनेड भी बरामद किए हैं.
इस ऑपरेशन को आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पकड़े गये दोनों आतंकी धार्मिक स्थलों और अस्पतालों पर ग्रेनेड हमले के साथ-साथ टेरर फाइनेंसिंग और देश विरोधी प्रचार सहित हथियारों की तस्करी से जुड़े कामों में शामिल थे. इन गिरफ्तारियों ने इलाके में आतंकी समूहों के नेटवर्क को कमजोर कर दिया है.
पुंछ में ही वायु सेना के काफिले पर हुआ था हमला
बता दें कि मई महीने में पुंछ जिले में भारतीय वायु सेना के वाहन पर हमला हुआ था, जिसमें 5 जवान घायल हो गए थे. बाद में एक जवान शहीद हो गया था. बता दें कि इस हमले में भारतीय वायु सेना के जवान विक्की पहाड़े (33 साल) शहीद हो गये थे. 15 दिन पहले ही वे अपनी ड्यूटी पर लौटे थे. पहाड़े बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे.
बहन की शादी में शामिल होने के बाद लौटा था जवान
परिवार के सदस्यों के मुताबिक विक्की पहाड़े 2011 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी रीना और बेटा हार्दिक हैं. जानकारी के मुताबिक पहाड़े अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के बाद 18 अप्रैल को अपनी यूनिट में शामिल हो गए थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










