
जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने काटे घरों के बिजली-पानी कनेक्शन
AajTak
जम्मू में रोहिंग्याओं की जनगणना हो रही है. रोहिंग्या जम्मू के दूर-दराज के पहाड़ी जिलों तक पहुंचने में भी कामयाब हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो राजौरी, पुंछ और डोडा में कई रोहिंग्या परिवार रहते हैं. जम्मू पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना रोहिंग्याओं को अपने घर किराए पर दे दिए.
जम्मू में रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने 400 से अधिक रोहिंग्या परिवारों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं. जम्मू में रोहिंग्या आबादी में वृद्धि का संकेत देने वाली खुफिया रिपोर्टों के बाद रोहिंग्याओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
जम्मू में हो रही रोहिंग्याओं की जनगणना
रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. दरअसल जम्मू में रोहिंग्याओं की जनगणना हो रही है. रोहिंग्या जम्मू के दूर-दराज के पहाड़ी जिलों तक पहुंचने में भी कामयाब हो गए हैं.
सूत्रों की मानें तो राजौरी, पुंछ और डोडा में कई रोहिंग्या परिवार रहते हैं. जम्मू पुलिस ने उन मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना रोहिंग्याओं को अपने घर किराए पर दे दिए.
बीजेपी ने किया कार्रवाई का स्वागत
पुलिस ने पिछले महीने एफआईआर दर्ज की थी. जम्मू प्रशासन ने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










