
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 अफसरों के तबादले
AajTak
जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया किया गया है और करीब 200 सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. आज दोपहर में ही निर्वाचन आयोग जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करने वाला है.
जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान करेगा, इससे पहले ही राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सरकार ने राज्य में करीब 200 सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है.आईएएस अभिषेक शर्मा जो सांबा के उपायुक्त थे उनका ट्रांसफर कर राजौरी का उपायुक्त नियुक्त किया गया है.
जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विकास कुंडल को जम्मू- कश्मीर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए पुंछ का उपायुक्त नियुक्त किया गया है.
श्री शकील यूआई रहमान राथर, डिप्टी कमिश्नर, बांदीपोरा को स्थानांतरित कर पुष्प एवं उद्यान विभाग, कश्मीर के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है. वहीं माजिद खलील अहमद द्राबू जो विधिक माप विज्ञान, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रक के पद पर तैनात थे उन्हें आईसीपीएस, जम्मू-कश्मीर का मिशन निदेशक बनाया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










