
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, सीआरपीएफ जवान को मारी गोली
ABP News
जम्मू और कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के रहने वाले CRPF के जवान मुख्तार अहमद दोही पर गोलियां चलाई हैं. अस्पताल ले जाते समय जवान ने दम तोड़ दिया.
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक और कायराना हरकत को अंजाम देते हुए सीआरपीएफ जवान के ऊपर फायरिंग की है. जम्मू और कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के रहने वाले CRPF के जवान मुख्तार अहमद दोही पर गोलियां चलाई हैं. अस्पताल ले जाते समय जवान ने दम तोड़ दिया.
jरिपोर्ट्स के मुताबिक जिस जवान पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं, वो अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था. पिछले तीन दिनों में आतंकी हमलों का ये चौथा मामला सामने आया है. पीटीआई के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












