
जम्मू-कश्मीर: महिला प्रदर्शनकारी को लात मारने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश
AajTak
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कुलगाम में लोगों के साथ पुलिस अधिकारी के आचरण के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. हमने कल की घटना और अधिकारी के आचरण के बारे में आरोपों का संज्ञान लिया है.'
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को एक वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए, जिसमें कुलगाम जिले में एक पुलिस अधिकारी एक महिला प्रदर्शनकारी को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है.
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कुलगाम में लोगों के साथ पुलिस अधिकारी के आचरण के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. हमने कल की घटना और अधिकारी के आचरण के बारे में आरोपों का संज्ञान लिया है.'
पोस्ट में कहा गया है कि डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज (एसकेआर) रविवार को हुई घटना की जांच करेंगे और 10 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपेंगे. इससे पहले, पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अधिकारी के व्यवहार की आलोचना की और जांच की मांग की.
मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, 'एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को सिर्फ इसलिए लात मारना चौंकाने वाला और अशोभनीय है क्योंकि वह देवसर कुलगाम में रहस्यमय मौतों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही थी. कानून को बनाए रखने की उम्मीद रखने वाले अधिकारियों का यह कठोर व्यवहार लोगों में विश्वास की कमी पैदा करता है और उन्हें और भी अलग-थलग कर देता है.'
दरअसल, रविवार को एक युवक का शव एक जलाशय से बरामद किया गया, जो पिछले महीने से लापता तीन लोगों में से एक था. इसके बाद जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. तीन दिन पहले, उसके भाई की लाश भी उसी धारा से बरामद की गई थी. इस बीच, तीसरे लापता व्यक्ति के लिए तलाशी अभियान जारी है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









