
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में SI फारूक अहमद की हत्या, आतंकियों ने किडनैप करने के बाद मारा
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव धान के खेत में पड़ा मिला है. एसआई की हत्या की गई है. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर का शव धान के खेत में पड़ा मिला है. एसआई की हत्या की गई है. माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है. शव को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसआई का अपहरण करके सुनसान जगह पर ले जाया गया, फिर गोली मारकर हत्या करके शव फेंक दिया गया. फिलहाल, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मरने वाले एसआई (एम) की पहचान फारूक अहमद मीर पुत्र अब गनी मीर निवासी संबूरा पंपोर के रूप में की गई.
पुलिस ने बताया कि एसआई का शव संबूरा में धान के खेत में पड़ा मिला. फारूक वर्तमान में लेथपोरा में 23 बीएन आईआरपी में ओएसआई के रूप में तैनात थे. शुरुआत में हार्ट के पास गोली के निशान का एक घाव मिला है. बता दें कि दो दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. इसमें एक जवान जख्मी हो गया था. ये घटना पड़शाही बाग इलाके की थी. जख्मी पुलिस जवान का नाम अहमदुल्ला था और वह हेड कांस्टेबल थे.
जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बनकर उभरे हैं. पिछले 2 महीने में टारगेट किलिंग की 6 वारदात को हाइब्रिड आतंकवादियों ने कश्मीर में अंजाम दिया. ये आतंकवादियों का नया तरीका है और ज्यादातर सदस्य जो हाइब्रिड आतंकवादी होने का दावा करते हैं, वह लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़े हैं.
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के मंसूबों पर सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं. बीते दिनों सुरक्षाबलों ने लश्कर के 6 आतंकवादी ढेर किए हैं. कश्मीर के कुलगा मुठभेड़ में बैंक मैनेजर विजय कुमार का कातिल भी मारा गया. शोपियां में हुए एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया. दूसरी बड़ी कामयाबी कुलगाम में मिली. यहां सुरक्षा बलों ने कुजर इलाके में एक आतंकी को घेर लिया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









