
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन, पाकिस्तानी PM शहबाज ने जताया शोक
AajTak
जम्मू कश्मीर के अलगाववागदी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन हो गया है. तिहाड़ जेल में बंद अल्ताफ अहमद शाह ने नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली. वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने अल्ताफ को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया था.
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह का निधन हो गया है. वे 66 साल के थे. अल्ताफ अहमद शाह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अल्ताफ अहमद शाह को हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अल्ताफ अहमद शाह का उपचार के दौरान एम्स अस्पताल में निधन हो गया.
अल्ताफ अहमद शाह हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद थे. अल्ताफ अहमद शाह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे. तिहाड़ में अल्ताफ अहमद शाह की तबीयत बिगड़ गई. अल्ताफ अहमद शाह की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उपचार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को ये आदेश दिया था कि अल्ताफ अहमद शाह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने अल्ताफ अहमद शाह को उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था.
दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान अल्ताफ अहमद शाह का निधन हो गया है. बताया जाता है कि अल्ताफ अहमद शाह ने 10-11 अक्टूबर की देर रात एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. अल्ताफ अहमद शाह जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के सौरा इलाके के निवासी थे.
पाकिस्तानी PM ने जताया दुख
जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अल्ताफ अहमद शाह के निधन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया है. शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि प्रमुख कश्मीरी नेता अल्ताफ अहमद शाह का भारत की कैद में निधन होने की खबर से दुख हुआ. शहबाज ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








