
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सरपंच की गोली मारकर हत्या, पिछले तीन दिनों में हुई ऐसी दूसरी वारदात
ABP News
इससे पहले बुधवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिछले कुछ दिनों से सरपंचों को निशाना बनाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया, 'दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अडूरा इलाके में रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने शब्बीर अहमद मीर को उनके घर के निकट गोली मार दीं.' घायल मीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मीर निर्दलीय सरपंच थे. अधिकारियों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है.
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट किया, "सरपंच शब्बीर अहमद मीर की लक्षित हत्या से स्तब्ध हूं. राजनीतिक कार्यकर्ता मारे जाते हैं, हम शोक व्यक्त करते हैं, जीवन चलता है और फिर वही होता है. इन हत्याओं और हमारी प्रतिक्रियाओं के लिए एक दिमाग सुन्न करने वाला पैटर्न है. दुख की बात है कि कुछ भी नहीं बदलता है." इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, "मैं केवल शब्बीर के परिवार के प्रति मेरी प्रार्थना और अपनी संवेदना व्यक्त कर सकता हूं कि उन्हें जन्नत में जगह मिले. काश उनकी मृत्यु आखिरी होती. लेकिन दुख की बात है कि ऐसा नहीं होगा."

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












