
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गठबंधन फाइनल, 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस
AajTak
सोमवार को दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा कर दी. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज बड़ी खुशी से औपचारिक रूप से कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर लद्दाख मिलकर लड़ेंगे.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है. एक तरफ बीजेपी 400 प्लस का दावा कर रही है तो दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी के विजय रथ रोकने के लिए गठबंधन करने में जुटी हैं. इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 6 लोकसभा सीटों पर भी INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं. इसको लेकर सीट शेयरिंग पर भी बातचीत फाइल हो चुकी है और इसकी घोषणा सोमवार को कर दी गई.
दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा कर दी. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का महत्व हर मामले में सबसे ज्यादा रहता है. जो संदेश जम्मू-कश्मीर से जाता है, वह बहुत दूर तक जाता है.
इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज बड़ी खुशी से औपचारिक रूप से कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर लद्दाख मिलकर लड़ेंगे. हमें विश्वास है कि इन 6 सीटों पर INDIA गठबंधन की जीत होगी. दोनों पार्टियां 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला से उम्मीदवार उतारेगी.
उमर ने बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी पर निशाना साधते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि टारगेट रखने में क्या जाता है. 400 क्या, 450, 500 रख देते. जिस तरीके से सेंट्रल एजेंसियों द्वारा छापे और गिरफ्तारी की जा रही है, इससे लगता है कि बीजेपी बौखलाहट में है. फिलहाल तीन सीटों पर दोनों पार्टियां पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी हैं. कांग्रेस उधमपुर से लाल सिंह और जम्मू से रमन भल्ला को टिकट दे चुकी है. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस अनंतनाग से प्रभावशाली गुर्जर नेता और पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ को उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं. बाकी सीटों पर भी जल्द से जल्द उम्मीदवारों का ऐलान होगा.
कब किस सीट पर डाले जाएंगे वोट?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






