
जम्मू-कश्मीर: एनकाउंटर में घिरा जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह, एक आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. सुरक्षा बलों को शक है कि मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सैफुल्लाह चतरू के जंगलों में छिपा बैठा है. ऐसे में इलाके के सभी एंट्री और एक्जिट पॉइंट्स को सील कर दिए गए हैं ताकि आतंकी फरार ना हो सके.
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का सफाया करने की मुहिम जारी है. इस कड़ी में किश्तवाड़ में रविवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में जैश के शीर्ष आतंकवादी कमांडर सैफुल्लाह को घेर लिया गया, वहीं एक आतंकवादी मारा गया.
किश्तवाड़ के चतरू इलाके में सुरक्षा बल पिछले 15 दिनों से लगातार घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे थे. आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में ये कार्रवाई की गई. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और CRPF का एक संयुक्त दल इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहा था.
आज सुबह जब सुरक्षा बलों की टुकड़ी एक संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जो एक मुठभेड़ में बदल गई.
मोस्ट वॉन्टेड आतंकी सैफुल्लाह के छिपे होने का शक
सूत्रों के मुताबिक, किश्तवाड़ में चतरू के जंगलों और रिहाइशी इलाके के पास 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका थी. घेरे गए आतंकियों में सैफुल्लाह के शामिल होने की भी खबर थी. सैफुल्लाह एक कुख्यात और मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी है, जो पिछले काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था.
यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर में वॉन्टेड गोतस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









