
जम्मू-कश्मीर: उरी में बड़ा हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल
AajTak
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें से 7 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों और घायलों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक यात्री वाहन खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बारामूला रेफर किया गया है. घायलों में से तीन ही हालत गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. इसमें एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इनमें से 7 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बोनियार (उरी) डॉ. खुर्शीद अहमद खान ने पुष्टि की कि सात शव बोनियार पीएचसी में हैं और आठ गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी बारामूला रेफर किया गया है, जिनमें तीन घायलों की हालत अधिक गंभीर है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), यातायात ग्रामीण कश्मीर, रविंदर पॉल सिंह ने पीटीआई को बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. शव बरामद कर लिए गए हैं और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. घायल लोगों को बारामूला के एक अस्पताल में ले जाया गया है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








