
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के निशाने पर नेता और बाहरी लोग, लश्कर-ए-तैयबा की साजिश का खुलासा
AajTak
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. यहां आतंकी पॉलिटिशियन, गैर-स्थानीय और रिटायर्ड सर्विस मैन को निशाना बनाना चाहते हैं. हमला करने के लिए आतंकी हैंड ग्रेनेड या IED का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है और एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर पॉलिटिशियन, गैर-स्थानीय और रिटायर्ड सर्विस मैन हैं.
आजतक के पास मौजूद खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर का एक लोकल आतंकी और दो पाकिस्तानी आतंकियों की मूवमेंट जम्मू कश्मीर के बारामूला इलाके में ट्रैक की गई है. तीनों आतंकियों की मूवमेंट 27 अक्टूबर को भी ट्रैक की गई थी. खुफिया अलर्ट के मुताबिक, लश्कर के इन आतंकियों के निशाने पर, नेता, जम्मू कश्मीर के बाहर के रहने वाले लोग और एक्स सर्विस मैन हैं.
हमला करने के लिए आतंकी हैंड ग्रेनेड या IED का इस्तेमाल कर सकते हैं. खुफिया अलर्ट में सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है. आजतक से बातचीत में जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि टीआरएफ जो कि पाकिस्तान के संगठन लश्कर का ही आउटफीट है. वो अलग-अलग समय पर कश्मीर फाइट के हवाले से कुछ न कुछ धमकी देता है.
अभी इस तरह की ताजा धमकी परसों से सर्कुलेशन में है जिसमें इस तरह की बातें कहीं गई हैं कि पुलिस को खासतौर पर बड़े पैमाने पर टारगेट किया जाए. उसके अलावा वो लोग जो सरकार के साथ अलग-अलग पॉजिटिव एक्टिविटी में शामिल हैं, उसमें पॉलिटीशियन भी शामिल हैं. इस तरह की धमकियां ये पहली बार नहीं हैं ये आती रहती हैं.
आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी
पाकिस्तान की ओर से ऐसी नापाक हरकतें होती रहती हैं. जो लोग इस तरह की धमकी देते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है, जो इसके साथ जुड़ते हैं, चाहे लोकल या फिर ओजीडब्ल्यू या दहशतगर्द. उनके खिलाफ ये एक्शन जारी रहेगा. अगर कोई नॉन लोकल, पॉलिटीशियन को टारगेट करने की कोशिश करेगा, जो नापाक इरादे हैं, घटिया करतूतें वो कामयाब नहीं होंगे, जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी तरह से तैयार है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








