
जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद समर्थकों पर LG की बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 3 सरकारी कर्मचारी
AajTak
पिछले साल नवंबर में एलजी मनोज सिन्हा ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और आतंकी संबंधों में कथित संलिप्तता के लिए दो सरकारी अधिकारियों की सर्विसेज को खत्म कर दिया था.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है. बर्खास्त किए जाने वालों में पुलिस कॉन्स्टेबल फिरदौस अहमद भट, टीचर मोहम्मद अशरफ भट और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में अर्दली निसार अहमद खान का नाम शामिल है.मौजूदा वक्त में तीनों कर्मचारी आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में जेल के अंदर हैं.
अगस्त 2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर के 69 सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं.
पिछले साल 30 नवंबर को एलजी मनोज सिन्हा ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और आतंकी संबंधों में कथित संलिप्तता के लिए दो सरकारी अधिकारियों की सर्विसेज को खत्म कर दिया था. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके समर्थकों पर शिकंजा कसते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया था. इन कर्मचारियों पर आतंकियों को मदद पहुंचाने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. सरकारी जांच और खुफिया एजेंसियों के पुख्ता सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन, हथियार और गोला-बारूद बरामद
आतंकियों के लिए काम करता था स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी पहला मामला अब्दुल रहमान नैका का है, जो स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट था. कुलगाम के देवसर इलाके का रहने वाले नैका ने 1992 में स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल असिस्टेंट के तौर पर नौकरी ज्वाइन की थी. जांच में पता चला कि वह लंबे वक्त से आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम कर रहा था.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










