
जम्मू-कटरा बस हादसा: NIA जांच में आतंकी हमले की आशंका
AajTak
जम्मू कश्मीर के कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की घटना में नया खुलासा हुआ है. 'जम्मू-कश्मीर स्वतंत्रता सेनानियों' (JKFF) नामक एक आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
जम्मू कश्मीर के कटरा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने की घटना में नया खुलासा हुआ है. 'जम्मू-कश्मीर स्वतंत्रता सेनानियों' (JKFF) नामक एक आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है. हालांकि, आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता है.
जम्मू कश्मीर के कटरा में शनिवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लग गई थी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई.
हादसे के तुरंत बाद ऐसी सूचना मिली थी कि बस में इंजन एरिया से आग लगी. आग ने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था. इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया था. जिनमें से 3 की हालत ज्यादा गंभीर होने पर विशेष उपचार के लिए जम्मू रेफर किया गया था.
आतंकी एंगल पर भी जांच बता दें कि कटरा बस हादसे पर आतंकी हमले के एंगल से भी जांच हो रही थी. NIA की टीम ने कटरा का दौरा किया और बस का निरीक्षण किया. NIA को आशंका थी कि हमले को अंजाम देने के लिए किसी स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया होगा.
उप राजयपाल ने की थी मुआवजे की घोषणा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने इस घटना पर मुआवजे की घोषणा की थी. उन्होंने कटरा में दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








