
जम्मू और श्रीनगर के शहरों में शुरू हुआ Jio True 5G, एलजी बोले- अब आएंगे बड़े बदलाव
AajTak
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के लिए Jio True 5G सेवाओं का शुभारंभ किया. 'नई 5जी तकनीक से आएंगे बड़े बदलाव. उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के समग्र विकास के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया.
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के लिए Jio True 5G सेवाओं का शुभारंभ किया. केंद्र शासित प्रदेश के नागरिकों को बधाई देते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि 5जी सेवाएं सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, समृद्धि के लिए एकीकृत कार्रवाई को सक्षम करेंगी और लोगों के लिए परिवर्तनकारी लाभ लाएंगी. लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा "आम आदमी के लिए 5G तकनीक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को साकार करेगी और पर्यटन, ई-गवर्नेंस, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और लघु और सूक्ष्म उद्यमों में विकास के अवसरों को बढ़ावा देगी".
'नई 5जी तकनीक से आएंगे बड़े बदलाव'
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश के समग्र विकास के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया. उपराज्यपाल ने कहा, "नई 5जी तकनीक और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी ग्रामीण शहरी विभाजन को पाट देगी, उत्पादकता में सुधार करेगी, अधिक रोजगार पैदा करेगी और यह जमीनी स्तर के उद्यमों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण स्कूलों के लिए नोलेज और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी." उपराज्यपाल ने कहा कि 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा और सरकारी योजनाओं और पब्लिक सर्विस डिलीवरी के इंप्लीमेंटेशन और एफीशिएंसी में सुधार करेगा.
'ई-ऑफिस से पारदर्शी और जवाबदेह हुआ कामकाज'
सरकार की डिजिटल पहल के बारे में बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार आम आदमी की सुविधा के लिए लगभग 440 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि हमने उन सेवाओं की परेशानी मुक्त डिलीवरी भी सुनिश्चित की है जो हमारी अधिकांश आबादी को प्रभावित कर रही हैं. ई-ऑफिस ने प्रशासन के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना दिया है.
'जम्मू कश्मीर में अधिक संख्या में डिजिटल लेनदेन'

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








