
जमीन विवाद, हत्या और आत्मदाह का नाटक... ओडिशा में बेटे संग बाप की खौफनाक हरकत
AajTak
ओडिशा के खुर्दा जिले में जमीन विवाद की वजह से एक परिवार में खूनी संघर्ष देखने को मिला. यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति को उसके ही पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई ने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए इसे आत्मदाह का रूप दे दिया.
ओडिशा के खुर्दा जिले में जमीन विवाद की वजह से एक परिवार में खूनी संघर्ष देखने को मिला. यहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति को उसके ही पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई ने जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया.
इसके बाद पुलिस से बचने के लिए इसे आत्मदाह का रूप दे दिया. लेकिन पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बलियंत थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी ज्योतिरंजन मथिया के रूप में हुई है. उसे शुक्रवार को पेट्रोल डालकर जलाया गया था.
गंभीर रूप से झुलसे ज्योतिरंजन को पहले अथंतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर कैपिटल अस्पताल और आखिर में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया. लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था.
सहायक पुलिस आयुक्त (जोन 4) अभिमन्यु नायक ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि उसने आत्मदाह कोशिश की, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई.
हालांकि, पुलिस की जांच और पीड़ित के मृत्यु पूर्व बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) ने इस राज से पर्दा हटा दिया. ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग में दर्ज बयान से साफ हो गया कि पीड़िता पर पेट्रोल डाला गया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










