
'जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा...', केंद्रीय राज्यमंत्री रहे BJP नेता ने दी अधिकारी को धमकी
AajTak
छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा के सराइटोला चैक पर बने अटल चैक को तोड़ दिया गया था. जिसे लेकर भाजपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारी को धमकाते हुए गर्दन काटने की धमकी दी. वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन अब वीडियो जमकर वायरल हो गया है.
छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे आदिवासी नेता विष्णुदेव साय का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें साय एक अधिकारी को फोन पर धमकाते नजर आ रहे हैं. विष्णुदेव साय ने अधिकारी को जमकर गालियां दीं और गर्दन् काटकर जिंदा गाड़ देने की भी धमकी दी. अब वीडियो के वायरल होने पर अब हंगामा मचा हुआ है.
बताया गया कि तीन दिन पहले जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के सराइटोला चैक पर वर्षों से स्थापित अटल चैक को सरकारी एजेंसी क्रेडा के द्वारा तोड़ दिया था. यह चैक राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में निर्मित हुआ था.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित अन्य भाजपा नेताओं की पूरी फौज सराइटोला चैक पहुंची थी. इस दौरान विष्णुदेव साय ने अटल चैक को तोड़े जाने को लेकर क्रेडा के अधिकारी को फोन लगाया.
फोन पर साय ने अधिकारी से कहा, ''अटल जी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न हैं. अटल जी हमारे दिलों में बसते हैं. तत्कालीन भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में हर गांव में अटल चैक बनवाया गया था, ये एक गांव का विषय नहीं है, देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की आस्था का विषय है. किससे पूछकर आप ये चैक तोड़े, आपको हाई मास्क लाइट लगवाना ही थी तो किसी और जगह लगवा लेते, जिस जगह हमारे अटल जी का चैक था, उसी जगह अटल चैक बनना चाहिए और पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा और सुंदर चैक बनना चाहिए, अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें.'' यह कहते हुए ही विष्णुदेव साय ने अधिकारी को गालियां भी दीं और जमीन में गाढ़ देने की बात भी कही.
( रिपोर्ट - नरेश शर्मा )

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.










