
जमशेदपुर: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर पति ने की खुदकुशी
AajTak
जमशेदपुर के परसुडीह में साहब मुखर्जी ने पत्नी शिल्पी मुखर्जी की हत्या कर खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना प्रेम प्रसंग के संदेह के कारण हुई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिवार और थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है.
जमशेदपुर के परसुडीह में एक भयावह घटना सामने आई है. यहां 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी की उनके पति साहब मुखर्जी ने घर में निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद खुद सुंदर नगर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका शिल्पी मुखर्जी पोटका सीएससी में नर्स के पद पर कार्यरत थी.
जानकारी के अनुसार, साहब मुखर्जी ने अपने मोबाइल स्टेटस के माध्यम से लोगों को बताया कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी संदेह में उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की. परसुडीह पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं सुंदर नगर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से साहब मुखर्जी का शव बरामद कर गहन तफ्तीश में जुट गई है.
पत्नी की हत्या कर शख्स ने की खुदकुशी
मृतिका शिल्पी मुखर्जी के भाई अमित कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी चार साल पहले हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर वे परसुडीह पहुंचे तो देखा कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस घटना पर थाना प्रभारी परसुडीह अविनाश कुमार ने बताया कि साहब मुखर्जी ने पत्नी का गला दबाकर और चाकू से हमला कर हत्या की. साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अपनी कार्रवाई स्वीकार की. पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की तहकीकात कर रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









