
जब PM मोदी ने BJP के बागी नेता को किया फोन, कहा- पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ ना लड़ें चुनाव
AajTak
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ गई है. सत्ताधारी बीजेपी के सामने सबसे बड़ी मुसीबत बागी नेता बन गए हैं. कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की बागियों से ही आमने-सामने की लड़ाई है तो कई जगहों पर बागियों ने पार्टी के जीत का गणित बिगाड़ दिया है. इन चुनौतियों से निपटने में संगठन के माथे पर पसीना देखा जा रहा है.
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से पहले बीजेपी के लिए बागी उम्मीदवार मुसीबत बन गए हैं. शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावी सभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी बागी उम्मीदवार का जिक्र हो गया. इस पर पीएम मोदी ने तुरंत मोर्चा संभाला और कांगड़ा में बागी नेता कृपाल परमार को फोन कर दिया. मोदी ने कृपाल के हालचाल लिए और उनसे समस्याएं पूछीं. उसके बाद सभी मांगों को पूरा करने और पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की. इस दौरान बागी नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शिकायत कर दी.
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ गई है. सत्ताधारी बीजेपी के सामने सबसे बड़ी मुसीबत बागी नेता बन गए हैं. कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की बागियों से ही आमने-सामने की लड़ाई है तो कई जगहों पर बागियों ने पार्टी के जीत का गणित बिगाड़ दिया है. इन चुनौतियों से निपटने में संगठन के माथे पर पसीना देखा जा रहा है.
'आपकी समस्याओं को सुना जाएगा'
शनिवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैली करने पहुंचे तो उन्हें कांगड़ा में पार्टी के बागी नेता कृपाल परमार के बारे में बताया गया. इस पर पीएम मोदी ने परमार के बारे में पूरी जानकारी ली और तुरंत फोन किया. पीएम मोदी ने सबसे पहले परमार की खैरियत जानी. उसके बाद चुनाव के बारे में रिपोर्ट और पार्टी प्रत्याशी को समर्थन करने की अपील की. मोदी का परमार से कहना था कि आपकी समस्याओं का सुना जाएगा और मांगों को पूरा किया जाएगा. आप चुनाव नहीं लड़ें.
'नड्डा 15 साल से जलील कर रहे हैं'
प्रधानमंत्री ने कृपाल परमार को पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी मैदान छोड़ने के लिए कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर किया जाएगा. इस दौरान कृपाल परमार भी पीएम मोदी से ये कहते सुने गए हैं कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पिछले 15 साल से उन्हें जलील कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








