
जब मामा गोविंदा संग 5 स्टार होटल में पार्टी करते थे कृष्णा, शेयर की थ्रोबैक फोटो
AajTak
कृष्णा और गोविंदा में तनाव साल 2018 में शुरू हुआ था. जब कश्मीरा शाह ने ट्वीट कर लिखा था कि लोग पैसों के लिए नाचते हैं. सुनीता का मानना था कि कश्मीरा ने ये ट्वीट गोविंदा के लिए किया. बस इसी दिन के बाद से दोनों परिवारों में संबंध अच्छे नहीं रहे.
कई सालों से कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं. गोविंदा और उनका परिवार कृष्णा और कश्मीरा से नाराज है. इस बीच अक्सर कृष्णा को मामा संग सुलह करने की कोशिश करते हुए भी देखा गया है. वे सोशल मीडिया पर मामा संग पुरानी तस्वीरों को भी साझा करते हैं. जब मामा गोविंदा संग पार्टी करते थे कृष्णा अब कृष्णा अभिषेक ने अपने चीची मामा के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस फोटो में कृष्णा और गोविंदा साथ नजर आ रहे हैं. फोटो कैप्शन में कृष्णा ने लिखा- इस तरीके से हम चीची मामा के साथ पार्टी करते थे. वे हमें सभी 5 सितारा होटल में लंच और डिनर के लिए ले जाते थे. उनके साथ हमेशा काफी मजा आता था. फोटो में दाई तरफ आरती क्यूट लग रही है चोर की तरह. मैं ग्रीन टीशर्ट में पागलों वाला पोज दे रहा हूं. वैसे मैं आज भी नहीं बदला हूं.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











