
'जब भी अमेरिका PAK सेना की मदद करता है...', आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी पर भारत सरकार ने दी प्रतिक्रिया
AajTak
सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने आसिम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी से जुड़े बयान को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसे खारिज कर दिया. सरकार का कहना है कि इस तरह के बयानों से पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है.
अमेरिकी जमीं से पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की न्यूक्लियर धमकी के एक दिन बाद भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने मुनीर के इन बयानों को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताया है.
सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने आसिम मुनीर के न्यूक्लियर धमकी से जुड़े बयान को बेहद गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसे खारिज कर दिया. सरकार का कहना है कि इस तरह के बयानों से पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को जोखिम में डाल रहा है.
आसिम मुनीर के बयान पर नई दिल्ली से जुड़े भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी मुल्क के बयान ना सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है. इससे दुनिया को पाकिस्तान के परमाणु क्षमताओं को लेकर चिंतित होना चाहिए.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने एक बार फिर बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है, जिसमें न्यूक्लियर हथियार शामिल है. ऐसे में दुनिया को देखना चाहिए कि पाकिस्तान किस तरह ना सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरा है.
भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ का बयान उस पैटर्न का हिस्सा है, जहां वह बेफिजूल बातें करता है. जब भी अमेरिका, पाकिस्तानी सेना की मदद करता है तो वह अपने असली रंग दिखा देता है. यह इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं है, वहां पर सेना ही सबकुछ कंट्रोल करती है. पाकिस्तान जैसे नॉन स्टेट एक्टर के हाथों में परमाणु हथियार होना बेहद खतरनाक है.
आसिम मुनीर ने क्या कहा था?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









