
जब बैंकरप्ट हुए Amitabh Bachchan, कॉलेज छोड़ पिता के पास लौटे थे Abhishek
AajTak
द रणवीर शो पोडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने उस मुश्किल फेज के बारे में बात की. एक्टर ने कहा- मैं उस वक्त बोस्टन में नहीं बैठ सकता था जब मेरे पिता को ये तक नहीं पता था कि उन्हें रात का डिनर कैसे मिलेगा. वो काफी बुरा वक्त था. उन्होंने इसके बारे में पब्लिकली बात की थी. उन्हें टेबल पर खाना रखने के लिए अपने स्टाफ से पैसे उधार लेने पड़े थे.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास आज फिल्मों की लाइनें लगी हैं. बुलंदियों को छू रहे अमिताभ बच्चन के पास दौलत, शोहरत, नाम सब कुछ है. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. उनके जीवन में वो समय भी आया था जब बिग बी आर्थिक तंगी झेल रहे थे. उनका गुजर बसर करना मुश्किल हो गया था. उनका प्रोडक्शन हाउस डूब गया था. उस मुश्किल घड़ी में अभिषेक बच्चन ने एक आदर्श बेटे की तरह अपने पिता का साथ देने का फैसला किया.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












