
जब फार्म गेट पर अचानक टाइगर ने किया हमला, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
AajTak
चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक साइबेरियन टाइगर ने फार्म गेट पर जोरदार हमला किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक शख्स ने गेट बंद किया, टाइगर गेट से टकरा गया. यह खौफनाक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक साइबेरियन टाइगर ने फार्म गेट पर जोरदार हमला किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक शख्स ने गेट बंद किया, टाइगर गेट से टकरा गया. यह खौफनाक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में इस इलाके में बाघों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. इस घटना में 65 साल का किसान झाओ गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी बायीं कलाई को बचाने के लिए सर्जरी करनी पड़ी.
झाओ के बेटे ने दावा किया कि इलाके में दो बाघ खुलेआम घूम रहे हैं. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि बाघों को पकड़ा गया है या नहीं. प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने, अपने पशुओं को सुरक्षित रखने और किसी भी बाघ को देखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.
देखें वायरल वीडियो
साइबेरियन टाइगर: इंसान और जानवर के सह-अस्तित्व की चुनौती

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











