
...जब दोषी करार दी गई थीं इंदिरा गांधी! जानिए सोनिया-राहुल समेत गांधी फैमिली किन केसों का कर रही सामना
AajTak
मोदी सरनेम को लेकर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी मामले में सूरत सेशन कोर्ट ने उन्हें दोषी माना है. कई बार सत्ता के शीर्ष पर रहने वाले गांधी परिवार के लिए यह पहली दफा नहीं है जब उसका कोई सदस्य कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न पड़ा हो. देखा जाए तो किसी मामले में दोषी पाए जाने का सिलसिला पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से शुरू होता है.
तारीख थी 12 जून 1975. सुबह के 10 बज रहे थे और इलाहाबाद हाई कोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 24 में खचाखच भीड़ थी. थोड़ी ही देर में आने वाला था वो ऐतिहासिक फैसला, जो अगले ही पल देश की राजनीति को बदलने वाला था. जस्टिस जगमोहन सिन्हा ने कई दौर की सुनवाई के बाद अपना सिर उठाया और फिर थोड़े ही शब्दों में कहा- रायबरेली में हुए चुनाव में इंदिरा गांधी धांधली की दोषी पाई गई हैं, उनका चुनाव रद्द किया जाता है. इसके बाद क्या हुआ, वह सब इतिहास है.
इंदिरा मामले की याद क्यों? लेकिन, सवाल उठता है कि 48 साल पहले के इस मामले को आज फिर याद करने की क्या जरूरत आन पड़ी. आज न तो पूर्व पीएम की जयंती है न बरसी, न ही आपातकाल की तारीख के काले दिन वाली याद? वजह है. वजह ये है कि आज इसी गांधी परिवार का एक और सदस्य, देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का मामला कोर्ट में था. अदालत ने उन्हें भी दोषी करार पाया है और मोदी सरनेम को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर दो साल की सजा भी सुना दी है. हालांकि उन्हें तुरंत बेल भी मिल गई.
इस मामले के बाद वो फाइल भी देख लेते हैं, जिसमें दर्ज है कि गांधी परिवार के किस-किस सदस्य पर कौन-कौन से मामलों की सुनवाई जारी है और कब किसे किन मामलों में दोषी पाया गया है.
पूर्व पीएम पर लगे थे ये आरोप ऊपर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी वाले जिस मामले का जिक्र हुआ, उसकी कहानी सन 1971 से शुरू होती है. इंदिरा गांधी ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली से जीत हासिल की थी. उनकी जीत को प्रतिद्वंद्वी राजनारायण ने कोर्ट में चुनौती दी. इस मुक़दमे को इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण के नाम से जाना जाता है. इस हार के बाद राजनारायण कोर्ट की शरण में गए और इंदिरा गांधी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. 12 जून 1975 को पूर्व पीएम को इस मामले में दोषी पाया गया था.
राहुल गांधी इस मामले में पाए गए दोषी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को मानहानि के मामले में दोषी पाए गए हैं, लेकिन उन पर अभी कई ऐसे मामले में हैं जो कोर्ट में हैं और जिन पर सुनवाई चल रही है.
इससे पहले साल 2019 में जब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब 'चौकीदार चोर है' बयान को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी थी. राहुल ने अवमानना के मामले में पहले दायर किए गए दो हलफनामों में सिर्फ खेद जताया था. इस पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत से मौखिक रूप से माफी मांगी थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










