
'जब तक नहीं होगी बृजभूषण की गिरफ्तारी, जारी रखेंगे आंदोलन', ममता बनर्जी ने कैंडिल मार्च में किया ऐलान
AajTak
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी पहलवानों के समर्थन में निकाली गई कैंडिल मार्च में शरीक हुईं. इस दौरान सीएम ने कहा कि 'मैं पहलवानों से अनुरोध करूंगी कि आप यह लड़ाई नहीं छोड़ें. पहलवान जो भी फैसला लेंगे उसे देखते हुए हमारा मूवमेंट जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे.'
पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी खुलकर पहलवानों का समर्थन कर रही हैं. ममता बनर्जी ने पहलवानों के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को रैली निकाली थी, उन्होंने गुरुवार को भी एक बार फिर कैंडिल मार्च निकालकर पहलवानों के साथ जंतर-मंतर पर हुए व्यवहार का विरोध किया. उन्होंने बुधवार को निकाले गए पैदल मार्च के दौरान ही गुरुवार को भी कैंडिल मार्च निकालने की बात कही थी.
पहलवानों के समर्थन में निकाला मार्च गुरुवार को पहलवानों के समर्थन में सीएम कैंडिल मार्च में शरीक हुईं और गांधी मूर्ति तक रैली के साथ गईं. इससे पहले सीएम ममता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'मैं पहलवानों से अनुरोध करूंगी कि आप यह लड़ाई नहीं छोड़ें. पहलवान जो भी फैसला लेंगे उसे देखते हुए हमारा मूवमेंट जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे. हम पहलवानों से बात करेंगे और फिर से हमारी टीम भेजेंगे. पहलवानों के समर्थन के लिए किसी न किसी को सड़क पर उतरना पड़ेगा.' ममता ने सवाल उठाया कि आखिर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है.
बुधवार को निकाला था पैदल मार्च बता दें कि, रेसलर्स के सपोर्ट में सीएम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कोलकाता की सड़कों पर बुधवार को भी पैदल मार्च निकाला था. इसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुईं. इस मार्च के साथ ही ममता पहलवानों के लिए सड़कों पर उतरकर मार्च निकालने वाली पहली सीएम बन गई हैं. मार्च के दौरान ममता ने कहा था, 'भाजपा नेता होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है. यह देश के लिए शर्म की बात है. वे (पहलवान) हरिद्वार गए, लेकिन दोषी की गिरफ्तारी नहीं हुई. गिरफ्तारी की मांग को लेकर हमारा धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है. हमने आने वाले दिनों में विरोध जारी रखने का फैसला किया है. हमने उनसे बात की है, हमारी टीम उनका समर्थन करने वहां जाएगी.'
महावीर फोगाट ने भी किया पहलवानों का समर्थन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवानों के समर्थन में द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर सिंह फोगाट (Mahavir Singh Phogat) ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनसे बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही है. गुरुवार को रेसलर विनेश और संगीता फोगाट के गांव बलाली में ग्रामीणों ने पंचायत कर बेटियों को न्याय दिलाने का फैसला किया. महावीर फोगाट ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता अब मजबूर होकर सरकार को अंग्रेजों की तरह भगाएगी. पूरा देश एकजुट होकर इस बार निर्णायक आंदोलन करेगा. गांव की पंचायत से लेकर खापों, सामाजिक और किसान संगठनों के अलावा देशभर की जनता इस आंदोलन की गवाह बनेगी.
सरकार को झुकना पड़ेगा महावीर फोगाट ने आगे कहा, 'मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर बेटियों को मेडल के लायक बनाया. आज बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही है. खिलाड़ियों को दुखी होकर मेडल गंगा में प्रवाहित करने जैसा फैसला लेना पड़ रहा है. किसान नेताओं ने बेटियों की भावनाओं को समझा है और अब पूरा देश एकजुट होकर ऐसा आंदोलन करेगा कि सरकार को झुकना पड़ेगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






