
जब टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, बोले- नफरत फैला रही BJP-RSS
AajTak
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे कभी अपनी मां सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आते हैं, तो कभी बच्चों के साथ घुलते मिलते. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद भी कर रहे हैं. अब राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग में एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा फहराया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है. भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वे न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल कभी यात्रा के दौरान नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं. ऐसा ही कुछ चित्रदुर्ग में देखने को मिला. उन्होंने यहां एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया. इस दौरान उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार भी साथ रहे.
इससे पहले राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के मोलाकलमुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा और संघ को देश का बंटवारा करने और नफरत फैलाने नहीं देंगे. इस देश को विभाजित करना इस देश के हित के खिलाफ है. इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा.
राहुल ने कन्नड़ भाषा का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने अगर कांग्रेस के लोगों और उनकी भाषा पर हमला किया, तो उन्हें कांग्रेस की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा. राहुल गांधी की ये चेतावनी ऐसे वक्त पर आई, जब जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हुई, इसमें अन्य किसी क्षेत्रीय भाषा को शामिल नहीं किया गया.
Tiranga unites us all.#BharatJodoYatra embraces the true essence of the Tricolour.pic.twitter.com/utpGxMTVTn

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










