
जब खुद ही कचरा इकट्ठा करने गाड़ी लेकर निकल पड़े नगर निगम कमिश्नर, देखें Video
AajTak
सफाईकर्मियों के हड़ताल पर होने पर नगर निमग आयुक्त ने खुद कचरा गाड़ी चलाई और कचरा इकट्ठा किया. हल्द्वानी में बीते एक हफ्ते से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं. वेतन बढ़ोतरी और नौकरी परमानेंट किए जाने की वे लोग डिमांड कर रहे हैं. इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है.
उत्तराखंड में हल्द्वानी नगर निगम (Haldwani Nagar Nigam) के सफाई कर्मचारी हफ्तेभर से हड़ताल पर हैं. अधिकारियों के मनाने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे. ऐसे में शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए. गलियों में गंदगी पसरी हुई है. आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारियों काम पर नहीं लौटे. अपनी मांगों को लेकर सभी धरने पर बैठे रहे. ऐसे में शहरवासियों की परेशानी को दूर करने के नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय ( Municipal Commissioner )खुद ही कचरा गाड़ी लेकर निकल पड़े.
हल्द्वानी में वेतन बढ़ोतरी, नौकरी पक्की करने सहित अन्य मांग को लेकर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. हड़ताल को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया लेकिन कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं. इस दौरान निगम अधिकारियों औ नगर निगम आयुक्त की कर्मचारियों के कई बार बात हो चुकी है. फिर भी सफाईकर्मी काम पर नहीं लौट रहे.
देखें वीडियो...
शुक्रवार को भी सफाईकर्मी धरने पर बैठे रहे. अधिकारियों के बार-बार कहने के बाद भी काम पर नहीं लौटे. ऐसे में नगर निगम आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बड़ा फैसला करते हुए खुद ही कचरा उठाने का फैसला किया और कचरा कलेक्टर करने वाली गाड़ी लेकर सड़क पर निकल गए.
बोले- मेरी जिम्मेदारी है कचरा उठाना
नैनीताल रोड पर कटरा कलेक्ट करने निकले निगम आयुक्त ने मीडिया से कहा, ''मेरा ड्यूटी है शहर का कचरा उठाना, हड़ताल की वजह मैं बैठ नहीं सकता हूं, कुछ कर्मचारी मेरी मदद कर रहे हैं, अधिकारी भी मेरे साथ हैं, मेरे अपने स्तर पर कई डंपर और जेसीबी मशीनों का इंतजाम किया है, जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनकी समस्या समाधाना भी किया जाएगा. जो कि बातचीत से होगी, इसके लिए शहर के लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है.''

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










