
जब कांग्रेस के नासिर हुसैन को जवाब देने उठे अमित शाह, वक्फ बिल पर किया ताबड़तोड़ पलटवार
AajTak
अमित शाह ने नासिर हुसैन को टोकते हुए कहा, 'वो सदन के सामने गलत जानकारी रख रहे हैं. जो डिस्प्यूट है वो केवल इतना है कि अगर ट्रिब्यूनल के फैसले से कोई असंतुष्ट है तो भूमि का मामला है. इस पर सिविल सूट होना चाहिए. सिविल सूट में अधिकारों की बहुत विस्तृत रेंज होती है. इन्होंने इस पर अपील का प्रोविजन 2013 के कानून में रखा ही नहीं है.
लोकसभा से पारित होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया गया जिस पर चर्चा जारी है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अब इस बिल को राज्यसभा में पेश किया और विस्तार से बिल के बारे में जानकारी दी.
इसके बाद जब चर्चा हुई तो सरकार की तरफ से किरेन रिजिजू ने सरकार का पक्ष रखा तो कांग्रेस की तरफ से सैयद नसीर हुसैन ने चर्चा में हिस्सा लिया. इस दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जब गृह मंत्री अमित शाह ने नसीर हुसैन को टोका और कहा कि वो गलत जानकारी सदन के समक्ष रख रहे हैं.
अमित शाह का पलटवार
अमित शाह ने कहा, 'मैं सदस्य को टोकना नहीं चाहता हूं. वो सदन के सामने गलत जानकारी रख रहे हैं. जो डिस्प्यूट है वो केवल इतना है कि अगर ट्रिब्यूनल के फैसले से कोई असंतुष्ट है तो भूमि का मामला है. इस पर सिविल सूट होना चाहिए. सिविल सूट में अधिकारों की बहुत विस्तृत रेंज होती है. इन्होंने इस पर अपील का प्रोविजन 2013 के कानून में रखा ही नहीं है. तो रिट के कार्यक्षेत्र में हाईकोर्ट के सामने जाता है. रिट का कार्यकक्षेत्र बहुत संकरा होता है.जो ट्रिब्यूनल का फैसला होता है,वो फाइनल होने के चांसेज 99 परसेंट हो जाते हैं. जिनकी भूमि है, उसका अधिकार जाता रहता है. ये भ्रम फैला रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 'अब वक्फ किसी संपत्ति पर सीधे कब्जा नहीं कर सकेगा...', राज्यसभा में रिजिजू बोले- हमने खोला राइट टू अपील का रास्ता
क्या कहा था नसीर हुसैन ने इससे पहले नसीन हुसैन ने कहा, 'कांग्रेस के जमाने में जो संशोधन आए थे, उसमें पूरा सहयोग और सपोर्ट इनका था. वक्फ बोर्ड के खिलाफ सबसे बड़ा भ्रम फैलाया गया है कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को अपनी जमीन घोषित कर देता था. क्या देश में रेवेन्यू रिकॉर्ड नहीं है, कानून नहीं है, कोर्ट नहीं है. हम ट्रेन में नमाज पढ़ते हैं तो क्या ट्रेन हमारी हो गई. उन्होंने कहा कि वक्फ को लेकर किए जा रहे दावे गलत हैं. कहा जा रहा है कि आप कोर्ट नहीं जा सकते, कोर्ट जा सकते हैं. बिल्कुल जा सकते हैं कोर्ट. हाईकोर्ट है, सुप्रीम कोर्ट है.'

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









