
जबरन वसूली की आरोपी महिला के संपर्क में थे पूर्व IAS प्रभाकर देशमुख, पुणे में अफसर के घर पुलिस ने की लंबी छानबीन
AajTak
सतारा पुलिस ने हाल ही में एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने कैबिनेट मंत्री जयकुमार गोरे के खिलाफ आरोप लगाए थे. महिला ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी. पुलिस के अनुसार, देशमुख कथित तौर पर गिरफ्तार महिला के संपर्क में थे.
महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला की गिरफ्तारी के सिलसिले में पूर्व आईएएस अधिकारी प्रभाकर देशमुख के पुणे में मौजूद घर पर लंबी छानबीन की. दहीवाड़ी पुलिस स्टेशन की एक टीम देशमुख के कोरेगांव पार्क स्थित घर गई और वहां तीन घंटे तक रुकी, लेकिन देशमुख वहां नहीं मिले.
सतारा पुलिस ने हाल ही में एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने कैबिनेट मंत्री जयकुमार गोरे के खिलाफ आरोप लगाए थे. महिला ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की जबरन वसूली की थी. पुलिस के अनुसार, देशमुख कथित तौर पर गिरफ्तार महिला के संपर्क में थे.
चूंकि पुलिस देशमुख से नहीं मिल पाई, इसलिए उन्होंने पूर्व नौकरशाह के बारे में उनके घरेलू सहायकों, एक इलेक्ट्रीशियन और उस बिल्डिंग के गार्ड से पूछताछ की, जहां पूर्व आईपीएस अधिकारी रहते हैं.
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दहीवाड़ी पुलिस ने देशमुख से पूछताछ करने का फैसला किया है, क्योंकि वे जानना चाहते हैं कि उन्होंने महिला से संपर्क क्यों किया? पुलिस अफसर ने बताया कि उनकी तलाश जारी है.
पुलिस का कहना है कि उनका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. इससे पहले, बीजेपी मंत्री ने दावा किया था कि उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने मामले को निपटाने के लिए उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की थी.
पुलिस के अनुसार, महिला ने मंत्री से सब कुछ खत्म करने के लिए 3 करोड़ रुपये मांगे थे और कुल राशि में से 1 करोड़ रुपये लेते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले की तफ्तीश जारी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









