
जन नायक बनने जा रहे राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा सफल- गहलोत
AajTak
अशोक गहलोत कहते हैं कि राहुल गांधी जन नायक बनने जा रहे हैं. उनकी भूमिका अलग रहने वाली है. कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका अलग रहती है. खड़गे जी अध्यक्ष बने हैं, उनका पूरा सम्मान है. पार्टी उनकी अध्यक्षता में काम करेगी. लेकिन जो जन नायक होता है, वो राष्ट्र नेता बनता है, वो प्रधानमंत्री होता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की राजनीति में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी पार्टी को फिर मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस के कई नेता तो अभी से राहुल गांधी को जन नायक बता रहे हैं, उन्हें देश को एकजुट करने वाला बता रहे हैं. अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनकी तरफ से राहुल गांधी की जमकर तारीफ की गई है.
राहुल गांधी जन नायक- गहलोत
अशोक गहलोत कहते हैं कि राहुल गांधी जन नायक बनने जा रहे हैं. उनकी भूमिका अलग रहने वाली है. कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका अलग रहती है. खड़गे जी अध्यक्ष बने हैं, उनका पूरा सम्मान है. पार्टी उनकी अध्यक्षता में काम करेगी. लेकिन जो जन नायक होता है, वो राष्ट्र नेता बनता है, वो प्रधानमंत्री होता है. यही भूमिका राहुल गांधी की है. इस भारत जोड़ो यात्रा की वजह से वे जन नायक बन चुके हैं. पूरे देश में उनका एक अलग औरा सा बन गया है.
गहलोत ने बीजेपी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी डर के मारे गांधी परिवार पर निशाना साधती है. उनको डर राहुल गांधी से लगता है. कांग्रेस मुक्त भारत की ये बात क्यों करते हैं? इनके मुंह पर ताले लग जाएंगे - भारत जोड़ो यात्रा सफल है. चुनाव करवाना अपने आप में एक चुनौती थी, बीजेपी अपने वहां करके दिखा दे.
भारत जोड़ो यात्रा क्या है?
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा 150 दिन में 3,570 किमी की दूरी तय करेगी. पदयात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा अब तक चार राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने यानी नवंबर में महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस यात्रा के साथ जुड़ सकते हैं. अब तक औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं से मुलाकात की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










