
जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर की थी लूट, पुलिस ने नाबालिक सहित 4 गिरफ्तार आरोपी किए गिरफ्तार
AajTak
जनसेवा केंद्र संचालक से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पहले बाइक रोकर बैग छीनने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसके पैर में गोली मार दी. इसके बाद आरोपी लूट कर मौके से फरार हो गए. सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने जनसेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट का खुलासा करते हुए नाबालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए रुपए, एक लैपटॉप, तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है. आरोपियों का पुलिस अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.
मामला आसीवन थाना क्षेत्र का है. यहा पेसारी गांव के रहने वाले सलीम ने 11 मई को पुलिस में केस दर्ज करवाया था कि उनका बेटा जनसेवा केंद्र पर काम करता है. 10 मई को जब उनका बेटा जनसेवा केंद्र से घर वापस आ रहा था, तो टिकना मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पहले बाइक रोकर बैग छीनने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें- उन्नाव: सड़क किनारे पड़ी थी नोटों की कतरन से भरी बोरी, खोलते ही राहगीरों के उड़े होश, बुलाई पुलिस
विरोध करने पर पैर पर मारी थी गोली
इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसके पैर में गोली मार दी. इसके बाद आरोपी लूट कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया. इस घटना में नाबालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
उनके पास से लूटे गए रुपए सहित लैपटॉप, मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद किया गया है. मामले में एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना आसीवन में 11 मई को सलीम ने एक तहरीर दी थी. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








