
'जनता ने तय कर दिया गद्दार कौन... खुद्दार कौन', कुणाल कामरा विवाद के बीच विधानपरिषद में बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया गया है. एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. शिंदे ने विरोधियों को आत्ममंथन करने की सलाह दी है.
महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा राजनेताओं का मजाक उड़ाने का मामला सुर्खियों में है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कामरा का गाना विवाद का विषय बन गया है. विवाद के बीच शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है. वहीं, बीजेपी विधायक प्रवीन दरेकर ने कामरा के खिलाफ विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया है.
एकनाथ शिंदे ने विधानपरिषद में क्या कहा?
महाराष्ट्र विधान परिषद में एकनाथ शिंदे ने कामरा का बिना नाम लिए हुए कहा, "जनता के न्यायालय में यह निर्णय लिया गया है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है, और आइने में देख कर किसी का वंश नहीं बताया जा सकता. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वाले विरोधियों ने महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान कई लोगों की अभिव्यक्ति स्वतंत्रता पर रोक लगाई."
यह भी पढ़ें: Kunal Kamra: कॉमेडी पर विवाद, FIR और पॉलिटिक्स के बीच कहां हैं कुणाल कामरा, एक और VIDEO आया सामने
यह अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना के यूबीटी गुट पर कटाक्ष था. शिंदे ने यह भी कहा कि चाहे कितनी भी सुपारी देकर बदनामी की मुहिम चलाई जाए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. शिंदे ने विरोधियों को आत्ममंथन करने की सलाह दी.
कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









