
जंग के बीच प्रेम: यूक्रेन से जान बचाकर रोमानिया पहुंचे विग्नेश को हुआ प्यार, जानें उनकी कहानी
ABP News
Ukraine Russia War: विग्नेश जब रोमानिया पहुंचे तो यहां एक गांव में 3 दिन रहे. इस दौरान विग्नेश एक लड़की को दिल दे बैठे और उसे शादी का प्रस्ताव भी दे दिया. विग्नेश को लकड़े के जवाब का इंतजार है.
Ukraine Russia War: यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की तरह विग्नेश की कहानी भी युद्ध की शुरुआत के बाद काफी मुश्किलों भरी रही लेकिन एक बात उनकी कहानी में अलग है. जिग्नेश जब यूक्रेन से निकले भविष्य को लेकर चिंतित थे लेकिन जब वह भारत पहुंचे तो उनकी जिंदगी में लव की एंट्री हो चुकी थी.
यूक्रेन में जब युद्ध शुरू हुआ तो विग्नेश, यूक्रेन इवानोफ्रंकिस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के छात्र थे. युद्ध शुरू होने के बाद वह रातों-रात होस्टल छोड़ कर रोमानिया बोर्डर की तरफ भाग निकले, चार-पांच घंटे में सिरेट बॉर्डर पहुंच गए लेकिन बाद में अपने साथियों के लिए गरम कपड़े लेने वापस यूनिवर्सिटी पहुंचे.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












