
जंग के नतीजे पर ईरान और इजरायल के अपने-अपने दावे... सीजफायर के पीछे ट्रंप या कुछ और कहानी?
AajTak
ईरान-इजरायल में अचानक हुए सीजफायर पर दुनिया चौंक गई. कारण, चंद घंटे पहले ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागी थीं. हालांकि कतर ने कहा कि 18 मिसाइलें रोक ली गईं, जबकि 1 मिसाइल हिट हुई. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 14 मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से 13 को रोक लिया गया. लेकिन ईरान के इस हमले से भी दुनिया दंग रह गई. और इस हमले के चंद घंटे बाद ही सीजफायर का ऐलान कर दिया गया.
ईरान और इजरायल के बीच अचानक से हुए सीजफायर को लेकर पूरी दुनिया चौंक गई है. कहां तो ईरान और इजरायल एक दूसरे को मिट्टी में मिलाने की बात कर रहे थे. अमेरिका ने भी ईरान पर धरतीफाड़ बम गिरा दिए. और कहां अचानक से सीजफायर की घोषणा हो गई. तो ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ये सीजफायर क्यों हुआ? किसके कहने पर हुआ? और 12 दिन की इस भीषण जंग का नतीजा क्या निकला? अब ईरान का अगला प्लान क्या होगा?
सबसे पहले इजरायल की बात करें तो ईरान के हमले में तेल अवीव और आसपास के छोटे शहर जैसे रमात अवीव, रमात गन, होलन, बट याम और नेस जियोना में बर्बादी की बड़ी तस्वीर दिखीं. ईरान-इजरायल, इजरायल-हमास और इजरायल-हिज्बुल्ला के बीच युद्ध के दौरान एक बड़ा फर्क इजरायल में दिखा. फर्क ये था कि हमास और हिज्बुल्ला से युद्ध के दौरान इजरायल के जो शहर सबसे सुरक्षित माने जाते थे, वो ईरान के साथ युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा तबाह हुए.
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की सीजफायर की घोषणा
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई का बयान आया. उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है, जो सरेंडर कर दे. बड़ी बात ये है कि खामेनेई का ये बयान डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किए गए, सीज़फायर के ऐलान के बाद आया. ईरान और इज़रायल की जंग के 12वें दिन 3 बजकर 32 मिनट पर ये ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ने करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ''मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा. पहले 12 घंटे के लिए ईरान हमला रोकेगा. फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हमला नहीं करेगा और जंग आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगी.''
अचानक कैसे सीजफायर के लिए मानें ईरान और इजरायल?
अचानक हुई सीजफायर की इस घोषणा पर दुनिया चौंक गई. कारण, चंद घंटे पहले ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागी थीं. और वो भी एक या 2 नहीं, बल्कि ईराने ने 19 मिसाइलें दागीं. हालांकि कतर ने कहा कि 18 मिसाइलें रोक ली गईं, जबकि 1 मिसाइल हिट हुई. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने 14 मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से 13 को रोक लिया गया. लेकिन ईरान के इस हमले से भी दुनिया दंग रह गई. और इस हमले के चंद घंटे बाद ही सीजफायर का ऐलान कर दिया गया. अब सवाल उठने तो लाजिमी है कि आखिर डील क्या हुई? जो ईरान और इजरायल एक दूसरे को मिट्टी में मिलाने के दावे कर रहे थे, वो अचानक में सीजफायर पर कैसे मान गए?

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






