
जंगल से जुड़ीं अनसुनी कहानियां, आजतक रेडियो पर शुरू हो रहा नया पॉडकास्ट 'शेरखान'
AajTak
आजतक रेडियो पर 'शेरखान' नाम का एक नया पॉडकास्ट शुरू हो रहा है. यह हर शुक्रवार शाम 6 बजे आजतक रेडियो के यूट्यूब चैनल, वेबसाइट, एप्पल पॉडकास्ट, स्पॉटीफाई जैसे विभिन्न पॉडकास्ट चैनल पर उपलब्ध होगा. 'शेरखान' में आपको सुनने को मिलेंगी जंगल और जंगली जानवरों से जुड़ीं अनसुनी कहानियां और किस्से.
आजतक रेडियो पर 'शेरखान' नाम का एक नया पॉडकास्ट शुरू हो रहा है. यह हर शुक्रवार शाम 6 बजे आजतक रेडियो के यूट्यूब चैनल, वेबसाइट, एप्पल पॉडकास्ट, स्पॉटीफाई जैसे विभिन्न पॉडकास्ट चैनल पर उपलब्ध होगा. 'शेरखान' में आपको सुनने को मिलेंगी जंगल और जंगली जानवरों से जुड़ीं अनसुनी कहानियां और किस्से.
क्या है जंगल का कानून? बाघ कैसे बन जाता है आदमखोर? शेरनी कैसे अपने बच्चों को देती है शिकार की ट्रेनिंग? जिंदा रहने के लिए जो जरूरी है, वो ही जंगल का उसूल है. जंगल की हरियाली में जिंदगी और मौत के इसी संघर्ष के बीच छुपे हैं बेशुमार किस्से. 'शेरखान' में आप सुनेंगे जंगली जानवर, जंगली परिंदे और जंगली पौधों की वो मजेदार कहानियां जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी.
आजतक रेडियो पर 'शेरखान' लेकर आने वाले आसिफ खान वर्तमान में इंडिया टुडे समूह में बतौर एग्ज़ीक्यूटिव एडिटर कार्यरत हैं. करीब 2 दशक से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता में सक्रिय आसिफ जंगलों में वक्त बिताते हुए 200 से ज्यादा वाइल्ड लाइफ डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं. वाइल्ड लाइफ में किए कार्यों के लिए आसिफ को 2012 में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है. आसिफ आजतक रेडियो के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट में शुमार ‘तीन ताल’ का भी हिस्सा हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










